उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में वॉलीबाल मैच के दौरान एक आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोटकों से भरे वाहन को दीवार से टकराने के बाद हुए विस्फोट में 85 लोग मारे गए।
'कैथोलिक वीकली हेराल्ड' अखबार की ओर से दायर मुकदमे की सुनवाई के बाद मलेशिया की अदालत ने सरकार द्वारा देश के अल्पसंख्यकों के अल्लाह शब्द के प्रयोग पर लगाए प्रतिबंध को निरस्त करते हुए कहा कि ईसाई प्रकाशनों को भी ईश्वर के लिए 'अल्लाह' शब्द का इस्तेमाल करने का संवैधानिक अधिकार है।