|
Article on other languages:
|
फेडेरल रिपब्लिक आफ नाईजीरिया या नाईजीरिया संघीय गणराज्य पश्चिम अफ्रीका का एक देश है। इसकी सीमाएँ पश्चिम में बेनीन , पूर्व में चाड, उत्तर में hiकैमरून, और दक्षिण में गुयाना की खाड़ी से लगती हैं। इस देश के बड़े शहरों में राजधानी अबुजा, भूतपूर्व राजधानी लागोस के अलावा इबादान, कानो, जोस और बेनिन शहर शामिल हैं।नाइजीरिया पश्चिमी अफ्रीका का एक प्रमुख देश है। पूरे अफ्रीका महाद्वीप में इस देश की आबादी सबसे अधिक है। नाइजीरिया की सीमा पश्चिम में बेनिन, पूर्व में चाड और कैमरून और उत्तर में नाइजर से मिलती हैं।
इतिहास
नाइजीरिया के प्राचीन इतिहास को देखने पर पता चलता है कि यहां सभ्यता की शुरुआत ईसा पूर्व 9000 में हुई थी। 1 अक्टूबर, 1960 को यह देश इंग्लैंड के शासन से आजाद हुआ। 1991 में यहां की राजधानी लागोस से बदलकर आबुजा बनाई गई। यातायातअर्थव्यवस्थाशिक्षापर्यटनअजुमिनी ब्लू रिवर रोजअजुमिनी ब्लू रिवर अबिआ राज्य में स्थित है। अपनी खूबसूरती के कारण यह नदी पर्यटक स्थल के रूप में मशहूर हो रही है। पर्यटकों को यहां के साफ नीले पानी में नौका विहार का आनंद लेना बहुत लुभाता है। यहां के तटों पर आराम करने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। द लॉन्ग जुजु श्राइन ऑफ अरोचुकवायह एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थ्ाल है। गुफा में स्थित जुजु की ऊंची प्रतिमा यहां का मुख्य आकर्षण है। इस गुफा के बारे में माना जाता है यहां पर एक लंबा धातु का पाइप है जिसके जरिए भगवान लोगों से बात करते थे। यह एक प्रमुख्ा धार्मिक केंद्र है। यहां पर प्रबंधकीय शाखा भी है जहां पर मुख्य पुजारी रहते हैं। यंकारी राष्ट्रीय उद्यानयह उद्यान नाइजीरिया का सबसे विकसित राष्ट्रीय उद्यान है। यह उद्यान यहां पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जानवरों के कारण प्रसिद्ध है। ये वन्य जीव नवंबर से मई के बीच अधिक दिखाई पड़ते हैं। इस दौरान पानी की तलाश में ये गजी नदी के किनारे पर आते हैं। यहां दिखाई देने वाले प्रमुख जानवरों में हाथी, मगरमच्छ, गैंडे, बंदर, वॉटरहॉग, बबून, वॉटरबक और बुशबक शामिल हैं। यंकारी राष्ट्रीय उद्यान का मुख्य आकर्षण विक्की वॉर्म स्प्रिंग है। यह गर्म पानी का झरना है जहां पूरे दिन तैराकी का आनंद उठाया जा सकता है। चाड झीलयह झील नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में स्थित है। योजनापूर्वक बनाई गई यह झील न केवल इस प्रांत की आवश्यकताओं की पूर्ति करती है बल्कि नाइजीरिया के तीन पड़ोसी देशों नाइजर, कैमरून और चाड की आवश्यकताओं को भी पूरा करती है। यह झील कृषि में सहायता करने के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करती है। यहां पर बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। चीफ नाना पेलेस, कोकोचीफ नाना ओलोमु 19वीं शताब्दी में नाइजीरिया के बहुत बड़े उद्यमी थे। अपनी उपलब्धियों को दर्शाने के लिए उन्होंने इस भव्य महल का निर्माण करवाया था। इस महल में उनके ब्रिटेन की महारानी से संपर्क और अंग्रेज व्यापारिया के साथ उनके संबंधों से संबंधित दस्तावेज व अन्य सामग्री रखी गई है। डेल्टा राज्य में स्थित इस भवन को अब राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा हासिल है। यह भी देखेंबाहरी कड़ियाँये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है। |
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
This article is from Wikipedia. All text is available under the terms of the GNU Free Documentation License.